आइये आज valentine day मैं आपको अपनी एक प्यारी लव स्टोरी के बारे में बताता हूँ. “वैलेंटाइन डे पर एक सच्ची कहानी”
बात 13 feb 2018 की है घड़ी में रात के 11:40 बज रहे थे__
“एक बात बतानी थी मुझे, जो की शायद नहीं बतानी चाहिए थी अभी, पर फिर ये तुम्हारे साथ नाइंसाफी होती”…
मैंने इतना कहा और उसकी नींद खुल गई और वो उठ कर बैठ गई. उसने कहा क्या हुआ इतनी रात को कौन सा बात बताना है आपको?
मैंने कहा, कल रात को मैं रात भर जगा रहा और कुछ कुछ सोचता रहा. जब जब आँख बंद होती तो पता है मुझे क्या दिखता था, की मैं जेल में हूँ और तुम वही थाने में बैठ कर रो रही हो.
उसने आश्चर्य से मेरी तरफ देखा और बोली ऐसा क्या हो गया था?
मैंने कहा की याद है 4 दिन पहले तुम्हे रात को एक कॉल आया था और उधर से एक लड़का बोला कैसी हो और फिर तुम बोली की ठीक हूँ तुम कैसे हो? फिर तुमलोग आपस में बात करती रही.
मैंने पूछा की कौन है तो तुम बोली की मेरा दोस्त है, उसको मन नहीं लग रहा था तो कॉल किया है. फिर कुछ देर बाद तुम फ़ोन रख के सो जाती हो.
कुछ देर बाद तुम्हारे फ़ोन पे एक मैसेज आता है, जिसमे लिखा रहता है “I MISS YOU”. मैसेज देख के मुझे बहुत गुस्सा आ जाता है. कुछ देर सोचने के बाद मैं उसी नंबर पे कॉल लगता हूँ और उस लड़के से कुछ देर बाद करता हूँ, मैं उसे मिलने के लिए बोलता हूँ और वो तैयार हो जाता है.
तुम गहरी नींद में सोई हुई थी इसलिए मैं चुप चाप घर से निकल के उस लड़के के बताये हुए address पे पहुंच जाता हूँ. वहाँ वो लड़का पहले से ही खड़ा था. हमारी कुछ देर बात होती है फिर बात बिगड़ जाती है और मैं उसका कॉलर पाकर लेता हूँ. वो लड़का मुझे एक जोर का घुसा मरता है और मैं निचे गिर जाता हूँ.
फिर मुझे और गुस्सा आ जाता है और मैं अपनी जेब में से एक चाकू निकलता हूँ, (जोकि मैं घर से ले के आया था) और उस लड़के के पेट में मार देता हूँ. वो लड़का वही पे गिर जाता है. मुझे बहुत डर लगने लगता है, मुझे कुछ पता नहीं चल रहा था. मैं वापस घर आ जाता हूँ. मैं अपने सरे कपड़े खोल के एक कार्टून बॉक्स में रख देता हूँ और वो चाकू भी जिससे मैं उसपे वार किया था. उस बॉक्स को किचेन में दाल दिया है.
“बस यही बात बतानी थी इतना बोल के मैं चुप हो जाता हूँ”
कुछ देर रूम में सन्नाटा रहा. वो मुझे चुप चाप अपनी फटी फटी आँखों से देखती रही.
फिर वो रोते रोते बोली की तुम मुझसे पूछे भी नहीं की वो लड़का कौन है. वो मेरा दोस्त कम भाई ज्यादा था, हमलोग बचपन से एक साथ पढ़ें हैं.
इतना बोल के वो अपने आँसू पोछते हुए किचन की तरफ बढ़ती है, और मुझसे पूछती है वो बॉक्स कहा है जिसमे तुम्हारे खून से सने कपड़े और चाकू है. मैं बोला वही किचन निचे एक बॉक्स है उसी में है.
फिर वो जल्दी से किचन की ओर बढ़ती है और उस बॉक्स को bed room में ले के आ जाती है.
फिर जैसे ही वो बॉक्स को खोलती है वो जोर से चीखती है(जैसे लड़कियां अक्सर ख़ुशी से चीखती हैं). क्युकी उस बॉक्स में एक red rose, एक प्यारा सा teddy bear, और एक छोटा सा बॉक्स और था जिसमे एक diamond ring था. और तभी मैं जोर से बोलता हूँ HAPPY VALENTINE DAY.
फिर वो भागते हुए मेरे पास आती है, और जोर से गले लगा के बोलती है की तुम मज़ाक कर रहे थे.
और मैं बोलता हूँ हाँ पगली, मज़ाक ही तो कर रहा था तुम्हें Surprise देने के लिए…
ये भी पढ़ें: स्थायी शादी चाहते हैं? इस फिगर को अपनी सेक्स फैंटसी बनाएं
तो दोस्तों आपको कैसा लगा मेरा ये छोटा सा वैलेंटाइन डे पर एक सच्ची कहानी A true story on valentine’s day.