सगाई कर ली भुवनेश्वर कुमार ने! फोटो हुई वायरल

भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने सगाई कर ली है. सोशल मीडिया पर भुवनेश्वर कुमार और उनकी मंगेतर नुपुर नागर की एक फोटो वायरल हो रही है. इस तस्वीर को भुवी और नुपुर की सगाई की तस्वीर बताया जा रहा है. हालांकि, भुवनेश्वर कुमार की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है. बता दें कि हाल ही में भुवी ने अपना एक पुराना वादा निभाते हुए सोशल मीडिया पर अपनी मंगेतर की तस्वीर शेयर की थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन दोनों ने एक सादे से समारोह में सगाई कर ली है.

भुवनेश्वर कुमार और नुपुर

बता दें की 7 अक्टूबर से भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की 20-20 सीरीज़ होने वाली है, और इससे पहले ही भुवी ने सगाई कर ली है. मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि भुवनेश्वर और नुपुर इसी साल दिसंबर तक शादी कर सकते हैं

खबरों के मुताबिक, दोनों परिवारों की मौजूदगी में इन दोनों ने सगाई की है. दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस फोटो में भुवनेश्वर कुमार ने कुर्ता पहना हुआ और उनकी उंगली में एक अंगूठी भी है सगाई वाली. इसी फोटो से अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों ने एक कार्यक्रम में परिवार के सामने एक-दूसरे को अंगूठी पहना दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *