बिटकॉइन दरअसल एक डिजिटल करेंसी है। ये यूरो , डॉलर, या रूपए जैसी कोई पेपर करेंसी नहीं है बल्कि ये एक इलेक्ट्रॉनिक माध्यम भर है

बिटकॉइन के बारे में तो आप सबने सुना ही होगा। लेकिन क्या आप जानते है ये क्या है? और बिटकॉइन काम कैसे करता है? आजकल ये हर किसी की जुबान पर है। हर किसी के मन में ये उत्सुकता है की मैं भी बिटकॉइन के बारे में कुछ जानु।
बिटकॉइन की अविष्कार सातोशी नाकमतो (Satoshi Nakamoto )ने की 2008 में की और इसे 2009 में ‘ओपन सोर्स नेटवर्क’ द्वारा जारी किया गया. बिटकॉइन दरअसल एक डिजिटल करेंसी है। ये यूरो , डॉलर, या रूपए जैसी कोई पेपर करेंसी नहीं है बल्कि ये एक इलेक्ट्रॉनिक माध्यम भर है. किसी भी वस्तु या सेवा के बदले विनिमय किया जा सकता है. यह एक ऐसी पहली करेंसी है जिसमे कोई बैंक या प्रशाशन सीधे तौर पर सम्मिलित नहीं है. यह एक ऐसा विनिमय है जिसमे एक व्यक्ति दूसरे वयक्ति से सीधे तौर पर विनिमय करता है बिना किसी तीसरे पार्टी के हस्तक्षेप के। ये पूरी तरह से डिजिटलिज़्ड है और इसका उपयोग आप इलेक्ट्रॉनिक भुगतान या हस्तांतरण के लिए ही कर सकते है. इसी आधार पर ये पता चलता है की आप कितने बिटकॉइन के मालिक है. आपका ऑनलाइन ट्रांजक्शन “क्रप्टोग्राफी” ( कोड जिसके द्वारा आपका डाटा और जानकारी सुरक्षित रखा जाता है ) के जरिये “पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन लेजर ” में जिसे की “ब्लॉकचैन” कहा जाता है सुरक्षित हो जाता है।

बिटकॉइन का मार्किट पूरी तरह से मांग और आपूर्ति के सिद्धांत पर चलता है और इसी से इसके मूल्य में उतर चढ़ाव आते है। हर बिटकॉइन के खरीद और बिक्री पर इसके स्वामित्य में बदलाव होता है तथा खरीदार और विक्रेता की आपसी सहमति से इसका मूल्य निर्धारण होता है. अन्य मुद्राओं की तरह इनके मूल्य में भी उतर चढाव आते रहते है. बिटकॉइन का सबसे बड़ा फायदा ये है की इसमें किसी प्रकार का कोई अतिरिक्त शुल्क उपभोक्ता या विक्रेता को नहीं देना पड़ता। इसके मूल्य का निर्धारण दोनों की आपसी सहमति से ही निर्धारित होता है, आप पुरे विश्व में कहीं भी उपयोग में ला सकते है.
370+High PR social bookmark sites List 2018(with PA, DA and MOZ Rank)

अब सवाल ये है हमारे पास बिटकॉइन कैसे आएंगे ? इसे हम तीन तरीको से प् सकते है जो की निम्न है :
1.पहला तरीका है की अगर आपके पास पैसे है तो आप सीधे बिटकॉइन खरीद सकते है जैसे अभी बिटकॉइन का मूल्य करीब 5 लाख रूपए है. आप चाहे तो इसकी सबसे छोटी यूनिट ” सातोशी” खरीद सकते है। एक बिटकॉइन में 10 करोड़ सातोशी होते है और इसके जरिये आप धीरे धीरे बिटकॉइन इक्कठा कर लेंगे.
2. दूसरा आप ऑनलाइन किसी व् वस्तु या सेवा के खरीद या भुगतान के द्वारा बिटकॉइन कमा सकते है।
3. तीसरा तरीका है बिटकॉइन माइनिंग के जरिये: जब कभी भी ऑनलाइन विनिमय होता है तो उन्हें एक सत्यता से गुजरना पड़ता है, इसके सुरक्षा और सत्यता में सहयोग देने वाले को कुछ बिटकॉइन इनाम में दिया जाता है. ये काम एक हाई प्रोसेसर कंप्यूटर द्वारा ही संभव है जिसको हर कोई एफ्फोर्ड नहीं कर सकता.
अनिल अंबानी से भी ज्यादा दौलतमंद है बिहार का ये शख्स
बिटकॉइन का मार्किट वैल्यू दिन- ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है जो की लम्बे समय क लिए किये गए निवेश की दृष्टि से अच्छा है , लेकिन हमें ये भी नहीं भूलना चाहिए कि इसके ऊपर कोई अथॉरिटी नहीं है। दूसरी बात ये व् गौर करने वाली है कि बिटकॉइन 21 मिलियन से ज्यादा मार्किट में नहीं आ सकता जिसमे 16.8 मिलियन पहले ही मार्किट में आ गए है. बहुत सी कमियों के वावजूद आज बिटकॉइन की पॉपुलैरिटी चरम पर है।